पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाओं को अधिकारों के प्रति करेंगे जागरूक

महिलाओं को अधिकारों के प्रति करेंगे जागरूक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हांसी - महिलाओं को उनके अधिकार और कानून से वाकिफ करवाने के लिए 30 जनवरी को जागरूकता शिविर लगाया जाएगा। शिविर में महिलाओं को उनके अधिकारों एवं उनकी सुरक्षा के लिए कानूनी जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा। उद्देश्य यह है कि महिलाएं जब अपने अधिकारों को समझने लगेंगी तो उनके अधिकारों का कोई हनन नहीं कर सकेगा।
अतिरिक्त सिविल जज ((सीनियर डिविजन )) एवं उपमंडल विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षा शिखा यादव ने बताया कि 30 जनवरी को प्रात:11 बजे पटेल नगर व कृष्णा कालोनी की धर्मशाला में कानूनी जागरूकता कैंप का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पटेल नगर में लगने वाले कैंप में एडवोकेट अजय कुमार महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों बारे में जानकारी देंगे, वहीं कृष्णा कालोनी में आयोजित जागरूकता कैंप में एडवोकेट प्रदीप शर्मा अध्यक्षता करेंगे।
उन्होंने बताया कि इन कैंप में एडवोकेट की सहायता के लिए पैरा लीगल वालंटियर व आंगनवाड़ी सुपरवाइजरों की भी ड्यूटी लगाई गई हैं। पटेल नगर में एडवोकेट अजय कुमार के साथ पैरा लीगल वांलियटर कुलदीप सिंह व आंगनवाड़ी सुपरवाइजर सलोनी सहायक के रूप में जागरूकता कैंप में कार्य करेंगे। इसी प्रकार कृष्णा कालोनी की धर्मशाला में आयोजित कैंप में एडवोकेट प्रदीप शर्मा के साथ पैरा लीगल वांलियटर निशा व आंगनवाड़ी सुपरवाइजर कृष्णा सहायक के रूप में कार्य करेंगे।
उन्होंने बताया कि जागरूकता कैंपों में महिलाओं को जागरूक किया जाएगा कि किसी प्रकार वो अपने विरुद्ध होने वाली हिंसा को रोक सकती हैं और उनके समाधान के लिए किस प्रकार कानूनी सहायता प्राप्त कर सकती हैं।