पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहांसी. बेटियों की सुरक्षा को लेकर चलाई जा रही मुहिम के तहत बुधवार को आर्ट ऑफ लिविंग की टीचर श्वेता जैन पीसीएसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पहुंची। यहां उन्होंने 700 छात्रों को बेटियों की सुरक्षा करने की शपथ दिलाई। श्वेता ने बताया कि वे यूनिसेफ की तरफ से बेटियों की सुरक्षा को चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्यक्रम करवा रही है। श्वेता ने कहा कि बेटियों के प्रति समाज के हर वर्ग को संजिदा होना पड़ेगा। बेटी से ही सभ्य समाज का निर्माण होता है, सभी को इस अभियान से जुडऩा चाहिए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.