- Hindi News
- पूर्व पार्षद ने लगाया पार्क की जमीन कब्जाने का आरोप
पूर्व पार्षद ने लगाया पार्क की जमीन कब्जाने का आरोप
भास्कर न्यूज - बरवाला
नगर पालिका के पूर्व पार्षद परमिंद्र महता ने शहर के दो लोगों पर नपा के अधिकारियों से मिलीभगत कर पार्क की जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है। महता ने इस संबंध में लोकायुक्त को शिकायत दी है।
अब वे मामले को पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। महता ने बताया कि शहर के दो प्रतिष्ठित लोगों ने पिछले कई सालों से पार्क की जमीन पर कब्जा किया हुआ है। तत्कालीन एसडीएम सुरेश चहल भी मामले की जांच कर चुके हैं लेकिन प्रशासन की ओर से पार्क की जमीन से कब्जा नहीं छुड़वाया गया। पूर्व पार्षद ने कहा कि जो लोग मामले में शामिल हैं उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे अब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने कहा कि जब तक कब्जा नहीं छोड़ा जाता तब तक वे अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।