- Hindi News
- थैलिसीमिया रोगियों को बचाने के लिए रक्तदान जरूरी: शर्मा
थैलिसीमिया रोगियों को बचाने के लिए रक्तदान जरूरी: शर्मा
भास्कर न्यूज - मंडी आदमपुर
भारत में प्रतिवर्ष करीब आठ हजार बच्चे थैलिसीमिया रोग से ग्रस्त पैदा होते हैं। इस रोगी को प्रत्येक 10 से 30 दिन के बीच जीवित रहने के लिए रक्त की जरूरत होती है। ये बच्चे जिंदा रहे इसके लिए अत्यंत जरूरी है कि युवा पीढ़ी इज्छा से रक्तदान करके उनके लिए रक्त हर समय उपलब्ध करवाएं। यह बात फार्मेसी विभाग के प्राध्यापक राकेश शर्मा ने फिरोजगांधी मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस के स्वयंसेवकों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करते हुए कही। डॉ.गुलशन, डॉ.द्विजा कुमारी, डॉ.सुभाषचंद्र, बंशीधर मौजूद थे।