पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमंडी आदमपुर. राजस्थान में शिकारियों द्वारा की गई जीव रक्षक की हत्या के रोष स्वरूप अखिल भारतीय बिश्नोई जीव रक्षा सभा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक खैरमपुर रोड स्थित एक पैलेस में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर डेलू ने राजस्थान के गांव लनेऊ में शिकारियों ने जीव रक्षक शैतानाराम भादू की हत्या इस बात के लिए कर दी कि उसने शिकारियों को हिरण का शिकार करने से रोका था। उन्होंने कहा कि सरकार को वन्य जीवों को सुरक्षा देते शैतानाराम को शहीद का दर्जा देना चाहिए। इसके अलावा तुरंत कार्यवाही करते हुए जीवरक्षक के हत्यारों को पकड़कर जेल भेजना चाहिए। इस दौरान हरियाणा प्रदेश के जीव रक्षकों ने एक प्रस्ताव पारित करके राजस्थान सरकार को भेजा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.