पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काले हिरण को कुत्तों ने मार डाला

काले हिरण को कुत्तों ने मार डाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी आदमपुर - गांव मल्लापुर में शिकारी कुत्तों ने एक काले हिरण का शिकार कर लिया। जीव रक्षक समिति प्रधान कृष्ण राड़ ने बताया कि किशोरी गोदारा और शीलू गोदारा के खेत में पांच-छह शिकारी कुत्तों ने एक काले हिरण को घेरकर नोच डाला। इस दौरान लोगों ने कुत्तों को बड़ी मुश्किल से
वहां से भगाया। बाद में जीव रक्षक विनोद खिलेरी ने घायल हिरण का उपचार करना आरंभ किया, लेकिन गर्दन में गहरे घाव होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई।