शिविर में 30 यूनिट रक्त एकत्रित
ऐलनाबाद - ढाणी लखजी के पंचायत भवन में बुधवार को जिला रेडक्रास सोसायटी के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें 30 लोगों ने रक्तदान किया। आईएस बीटीआई के जिला संयोजक बनवारीलाल सहारण ने बताया कि सिरसा सामान्य अस्पताल में स्थित रेडक्रास ब्लड बैंक में रक्त की कमी के चलते यह आपातकालीन कैंप लगाया गया। जिसमें सीएमओ ने तुरंत ब्लड भेजने के लिए कैंप लगाने का आग्रह किया। शिविर में युवाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर बलबीर सिंह देहडू, भूराराम देहडू, महेंद्र घणघस, रणवीर भांभू, हरिसिंह सिहाग, सुलतान हरडू, जयकरण कटारिया, संदीप घणघस, दलीप सिहाग, कृष्ण सिहाग मौजूद रहे।