पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रेष्ठ बीएलओ के खिताब से नवाजा

श्रेष्ठ बीएलओ के खिताब से नवाजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा - गांव हरिपुरा के राजकीय उच्च विद्यालय के बूथ न. 113 के बीएलओ प्रभारी जेबीटी अध्यापक जगतार इन्सां सादेवाला को रानियां विधानसभा क्षेत्र का श्रेष्ठ बीएलओ का खिताब दिया गया है। गत दिवस सिरसा के सीएमके कॉलेज के सभागार में आयोजित चौथे राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अध्यापक जगतार इन्सां को डीसी जे.गणेशनन ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। डीसी ने छात्रा बिमला की मतदान के लिए प्रेरित करने वाली पेंटिग को जिला स्तर पर प्रथम आने पर भी प्रशंसा पत्र दिया।