पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वोट फॉर इंडिया, वोट फॉर मोदी का नारा घर घर पहुंचाएंगे भाजपाई

वोट फॉर इंडिया, वोट फॉर मोदी का नारा घर-घर पहुंचाएंगे भाजपाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हांसी - आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियों शुरू कर दी हैं। तीन दिन से मंडल स्तर पर बूथ समिति सम्मेलन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को हांसी ग्रामीण मंडल सोरखी का सम्मेलन गांव सोरखी में किया गया। 56 बूथ वाले इस मंडल में 10 फरवरी तक सब समितियां यानि हर बूथ 10 यूथ का गठन करने का लक्ष्य रखा गया। मंडल अध्यक्ष राम अवतार शर्मा की अध्यक्षता में सम्मेलन का आगाज राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम् के साथ हुआ। इसके बाद भाजपा मामन राम सैनी, प्रो. मनदीप मलिक, अशोक कनौजिया ने पार्टी की नीतियों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। अंत में इस सम्मेलन के मुख्य वक्ता व प्रदेश कार्य समिति के सदस्य राजेश ठकराल ने अपने सम्बोधन में कहा कि आने वाले 60 दिन मोदी जी के नाम, देश के नाम, भाजपा के नाम कर दो, ताकि कांग्रेस सरकारों के 60 सालों के कलंक को हम साफ कर सकें। इस अवसर पर ईश्वर सिंह, रमेश ठेकेदार, सुमेर सिंह, धर्मपाल सैनी, सुखबीर दलाल, वीरेंद्र वर्मा मौजूद थे।