- Hindi News
- गणित स्पर्धा में सैनिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बाजी मारी
गणित स्पर्धा में सैनिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बाजी मारी
बरवाला - गांव किराड़ा के किराड़ा पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्णा प्रणामी फाउंडेशन की तरफ से जिला स्तरीय गणित प्रतियोगिता में गांव राजली के सैनिक सीनियर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने दूसरा स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता में 375 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र नवनीत, अमरजीत, सोनू, अमन और मनित को बुधवार को स्कूल के कार्यक्रम में हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन रामनिवास नारू ने किया। इस मौके पर कुलदीप भ्याण, प्रदीप कादयान, रामनिवास, छोटू राम वर्मा, कविता, संदीप, मनीष कुमारी मौजूद थे।