गाड़ी के नीचे आने से एक की मौत
बरवाला - बारात में डीजे की टाटा एस के नीचे आने से शादी में शामिल एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने टाटा एस के चालक दीपक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने बरवाला की प्रशांत कॉलोनी निवासी मृतक चंद्रभान((55)) के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। जांच अधिकारी एएसआई अशोक जाखड़ ने बताया कि चंद्रभान मंगलवार रात को यहां मोती लोहार वाली गली में शादी में शामिल होने आया था गली में डीजे लगी टाटा एस गाड़ी ने चंद्रभान को अपनी चपेट में ले लिया।