पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खुले दरबार में एसडीएम ने निपटाईं दर्जनों समस्याएं

खुले दरबार में एसडीएम ने निपटाईं दर्जनों समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मंडी आदमपुर
अधिकारियों द्वारा मिल बैठकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करना ही खुले दरबार का प्रमुख उद्देश्य है। ऐसे कार्यक्रम ग्रामोत्थान के साथ-साथ ग्रामीणों की मदद में सहायक सिद्ध हो रहे है। यह बात एसडीएम डॉ.जेके आभीर ने गांव घुड़साल में लगे खुले दरबार में कही। उन्होंने कहा कि खुले दरबार में सभी विभागों के अधिकारी मौके पर होने के कारण समस्याओं का निवारण तुरंत किया जाता है।
उन्होंने बताया कि खुले दरबार में लगभग चार दर्जन समस्याएं आस-पास के लोगों द्वारा रखी गईं। इनमें अधिकतर नहरी पानी की व्यवस्था, पक्की नालियां बनवाना, बीपीएल कार्ड बनवाने, मनरेगा के तहत गांव में विकास कार्य करवाने, शामलात भूमि पर निशानदेही करवाने, गोचर भूमि से अवैध कब्जे हटवाने, अवैध शराब के खुर्दे हटवाने, उपतहसील बदलवाने, ढाणियों में पेयजल की सप्लाई, बिजली के खंभे बदलवाने, वृद्धावस्था पेंशन बनवाने, बसों के नए रूट बनवाने, गंदे पानी की निकासी संबंधी समस्याएं रखी गईं। आदमपुर खंड के सरपंच एसोसिएशन के उपप्रधान देवीलाल सिंवर व घुड़साल के सरपंच नंदलाल सहारण ने एसडीएम व अन्य अधिकारियों का गांव में पहुंचने पर धन्यवाद करते हुए उनका स्वागत किया। इस मौके पर जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक डॉ.घनश्याम, वजीर सिंह खरब, बालसमंद के नायब तहसीलदार प्रेमचंद, बिजली निगम के एसडीओ रायसाहब, पंचायतीराज एसडीओ गजेंद्र सिंह, बीईओ मीना रहेजा, पटवारी भजनलाल सहित सभी विभागों के अधिकारी थे।