पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वयंसेवकों ने किया बापू को याद

स्वयंसेवकों ने किया बापू को याद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी आदमपुर - फिरोजगांधी मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय में चल रहे एनएसएस शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने महात्मा गांधी को याद किया। महाविद्यालय प्राचार्य राजेंद्र कुमार गोदारा, एनएसएस प्रभारी डॉ.सुभाषचंद्र, डॉ.गुलशन कुमार, डॉ.द्विजा कुमारी ने बापू की पुन्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । गोदारा ने कहा कि बिना किसी हथियार के पूर्ण शांति के साथ अन्याय का सामना करते हुए बापू ने राष्ट्र को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति दिलाई।
इस दौरान डाक्टर किरण बिश्नोई ने एनीमिया के कारण व निदान के उपाय विषय पर व्याख्यान दिया। वहीं स्वयंसेवकों ने देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किए।



मंडी आदमपुर - इनेलो पार्टी द्वारा आदमपुर हलके की युवा ग्रामीण इकाई गठन के बाद युवा शहरी इकाई की घोषणा कर दी गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश गोदारा ने बताया कि पार्टी नेताओं के विचार-विमर्श के बाद अशोक यादव को अध्यक्ष बनाया गया है जबकि देवीलाल कस्वां को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा अमित रेवड़ी, शहाबूदीन, विक्रम बेनीवाल, मनोज जांगड़ा को उपाध्यक्ष, वजीर च्याणी को प्रधान महासचिव चुना गया।

स्वयंसेवकों ने बापू को दी श्रद्धांजलि

अशोक बने युवा शहरी इकाई के अध्यक्ष