क्रूजर की टक्कर से युवक की मौत
भास्कर न्यूज - तोशाम
तोशाम-जुई मार्ग पर आरा मशीनों के पास एक क्रूजर की चपेट में आने से दुल्हेड़ी के एक 38 साल के युवक की मौत हो गई। यह घटना बुधवार देर रात की है। पुलिस के अनुसार दुल्हेडी निवासी 38 साल का सुरेश रोजाना की तरह बुधवार रात 10 बजे अपनी आरा मशीन से भतीजे सुनील को लेकर घर जा रहा था। वह तोशाम से आधा किलोमीटर चला तो जुई की ओर से आ रही क्रूजर ने उसको टक्कर मारी। इस कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं सुनील दूर जा गिरा। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात क्रूजर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।