पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ठेका प्रथा पर रोक लगाएं : कालीरावण

ठेका प्रथा पर रोक लगाएं : कालीरावण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बरवाला
हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच से संबंधित हरियाणा गवर्नमेंट मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के सदस्यों की एक बैठक जलघर के प्रांगण में हुई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के जिला प्रधान बलवान सिंह कालीरावण ने की। उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कालीरावण ने कहा कि एक फरवरी को रोहतक में होने वाली कर्मचारियों की बैठक में सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों पर चर्चा कर आगामी आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करे व ठेका प्रथा पर पूर्णतया रोक लगाए। कालीरावण ने कहा कि तकनीकी पदों पर कार्यरत सभी कर्मचारियों को तकनीकी पे स्केल दिया जाए। बैठक में ओमप्रकाश गुर्जर, रामकुमार सैनी, ओमप्रकाश पूनिया, सतबीर गोयत, ईश्वर पूनिया, सुरजीत सिंह, शेर सिंह, कमल किशोर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।