परेड में अव्वल आने पर सम्मानित
बरवाला - गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल नहर कोठी के प्रांगण में हुए उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम में परेड में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षणार्थी अव्वल स्थान पर रहे। बेहतर प्रदर्शन के लिए गुरुवार को परेड की टीम के सदस्यों को संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया। इस दौरान आईटीआई के प्रिंसिपल कलीराम व स्टाफ सदस्यों ने प्रशिक्षणार्थियों को स्मृति चिह्न देकर उनका हौंसला बढ़ाया।
प्रशिक्षणार्थियों को सम्मानित करते प्रिंसिपल कलीराम व स्टाफ सदस्य।