- Hindi News
- कान काटने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीण पहुंचे थाने
कान काटने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीण पहुंचे थाने
भास्कर न्यूज - बरवाला
गांव जेवरा के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को बरवाला थाने में पहुंच कर एक मामले में आरोपी गांव के दो युवकों की गिरफ्तारी की मांग की है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस स्टेशन में रोष भी जताया तथा इस संबंध में थाना प्रभारी बलबीर सिंह से भी मिले। थाने पहुंच कर रोष जताने वाले ग्रामीणों में शामिल शिव कुमार, दलीप सिंह, करतार, टेकाराम, शमशेर, चतर सिंह, सतबीर, कुलदीप, राजेश, विजेंद्र, प्रेम सिंह, रामेश्वर नैन आदि ने कहा कि गत दिनों जेवरा के रहने वाले राजू का रमेश और विजय के साथ झगड़ा हो गया था। आरोप है कि दोनों ने मिलकर राजू का कान काट दिया था। मामले के संबंध में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।