- Hindi News
- गणतंत्र दिवस के लिए बच्चों ने की रिहर्सल
गणतंत्र दिवस के लिए बच्चों ने की रिहर्सल
महम. गणतंत्र दिवस के अवसर पर महम में होने वाले कार्यक्रमों की गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी रिहर्सल जारी रही। लगभग एक दर्जन स्कूलों के बच्चों ने अभ्यास के बाद दूसरे दिन भी उपमंडल प्रशासन के अधिकारियों के समक्ष रिहर्सल की। सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी संजीव सैनी ने बताया कि आज फाइनल रिहर्सल होगी। एसडीएम डॉ. मुनीश नागपाल के निर्देश में बनाई गई अधिकारियों की कमेटी
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए स्कूलों का चयन करेगी। रिहर्सल के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी हरिपाल और खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी संजीत गिल मौजूद रहे।