- Hindi News
- बिजली न आने से खफा मदीना वासियों द्वारा पथराव का मामला चाय युवकों सहित 150 अज्ञात पर केसपथराव में थ
बिजली न आने से खफा मदीना वासियों द्वारा पथराव का मामला चाय युवकों सहित 150 अज्ञात पर केसपथराव में थाना प्रभारी नरेंद्रपाल सिर में ईंट लगने से हुए थे घायल तीसरे दिन भी हड़ताल पर बैठे रहे...
महम - बुधवार को बिजली न आने से खफा मदीना वासियों द्वारा किए गए पथराव में ४ युवकों को नामजद किया गया है। वहीं १५० अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी नरेंद्रपाल सिर में ईंट लगने से घायल हो गए थे। मामले में मदीना निवासी आनन्द पुत्र शेरसिंह, रविन्द्र पुत्र धर्मबीर, सुरेन्द्र पुत्र भले और पवन पुत्र सतबीर सहित अन्य 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ जान से मारने की कोशिश करने का मामला दर्ज कर किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि उनकी हालत में अब सुधार है।