पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिन में झज्जर और सुबह शाम रोहतक में करता था अल्ट्रासाउंड

दिन में झज्जर और सुबह-शाम रोहतक में करता था अल्ट्रासाउंड

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रोहतक
जिले में अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों को लेकर हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग और एफडीए की टीम ने झज्जर में अवैध क्लीनिक एवं अल्ट्रासाउंड केंद्र चला रहे डॉक्टर को गिरफ्तार किया है, जिसने रोहतक स्थित भिवानी चुंगी पर भी अल्ट्रासाउंड केंद्र खोल रखा है। वह एनेस्थिसिया का डॉक्टर है, जिसके रोहतक केंद्र पर विभाग शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है। जांच अधिकारी डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि डॉ. गोरियान एनेस्थिसिया ((बेहोशी)) के चिकित्सक हैं और उन्होंने सोनोलॉजी का कोर्स करने के बाद अल्ट्रासाउंड केंद्र खोल रखे हैं। वे दिन में झज्जर और सुबह-शाम रोहतक में अल्ट्रासाउंड करते हैं। उन्होंने बताया कि मौके पर मिला रिकॉर्ड काफी संदिग्ध है, जिसे कब्जे में ले लिया गया है। वहीं, आरोपी चिकित्सक फरार है।



स्वास्थ्य विभाग की जांच में खुलासा