- Hindi News
- राष्ट्रीय रोप स्कीपिंग में छाए आदर्श स्कूल के छात्र
राष्ट्रीय रोप स्कीपिंग में छाए आदर्श स्कूल के छात्र
महम। महाराष्ट्र के नांदेड में आयोजित 14वीं सब जूनियर राष्ट्रीय रोप स्कीपिंग प्रतियोगिता में आदर्श सीनियर सेकंडरी स्कूल बसाना के छात्र खिलाडिय़ों ने अच्छा प्रदर्शन किया। स्कूल पहुंचने पर स्टाफ ने जोरदार स्वागत किया। प्राचार्य सुनील कौशिक ने बताया कि सुनारिया, बसाना सहित उनके स्कूल के खिलाड़ी हरियाणा की टीम से खेल रहे थे। प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि टीम ने 13 गोल्ड, 6 सिल्वर तथा 4 ब्रॉंज मैडल हासिल किए हैं। इस दौरान कोच संतोष, संतराज, अमरपाल, हरिओम, पवन और सतबीर मौजूद रहे।