पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रस्ताव लेखन में अशोक प्रथम

प्रस्ताव लेखन में अशोक प्रथम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महम। भिवानी रोड पर रावमावि. महम में खंड स्तरीय प्रस्ताव लेखन, स्लोगन व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 12 स्कूलों के 60 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। स्कूल प्रवक्ता कर्मबीर सिंह ने बताया कि प्रस्ताव लेखन में जीएसएसएस स्कूल महम के अशोक ने प्रथम, विकास ने द्वितीय तथा रवि ने तृतीय स्थान हासिल किया। स्लोगन में जीएसएसएस स्कूल महम के सुनील ने प्रथम, जीएमएस किशनगढ़ की नेहा ने द्वितीय तथा जीएसएसएस बलंबा के राहुल ने तृतीय स्थान हासिल किया। पेंटिंग में जीएसएसएस महम के दिनेश ने प्रथम, जीएमएस किशनगढ़ की मोनिका ने द्वितीय तथा जीएमएस भैणी सुरजन के अरूण ने तीसरा स्थान हासिल किया। श्रीभगवान सिंह, कृष्णा देवी, नरेन्द्र कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी हरिपाल व खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी संजीत गिल उपस्थित रहे।



प्रतियोगिता में भाग लेने वाले स्कूली छात्र।