पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारियों के निदेशक पर नहीं बनी सर्वसम्मति

कर्मचारियों के निदेशक पर नहीं बनी सर्वसम्मति

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महम। महम शुगर मिल में मिल कर्मचारियों का निदेशक चुने जाने को लेकर कर्मचारियों की बैठक हुई। बैठक में मौजूद सौ के करीब कर्मचारियों ने चुनाव करवाए बगैर सर्वसम्मति बनानी चाही, लेकिन किसी एक कर्मचारी के नाम पर सहमति नहीं बन पाई। कुछ कर्मचारियों ने मदीना निवासी जयनारायण उर्फ लीला को कर्मचारियों का सर्वसम्मति से प्रधान घोषित कर दिया, लेकिन सैमाण निवासी महेन्द्र उर्फ बिच्चा व महीपाल उम्मीदवार बनकर सामने आ गए।
इन्होंने सर्वसम्मति को न मानते हुए विरोध दर्ज कराया। सर्वसम्मति न बनती देख सभी कर्मचारी इधर-उधर हो गए। सैमाण निवासी महेन्द्र का कहना है कि विभिन्न जोन के 12 मिल निदेशकों के चुनाव के लिए 10 फरवरी को नामांकन पत्र भरे जाने हैं तथा इसके लिए 23 फरवरी को चुनाव होना है। उन्होंने कहा कि कुछ कर्मचारी मिल कर्मचारियों द्वारा चुने जाने वाले किसी एक के नाम पर सहमति बनाए जाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली।



महम शुगर मिल में कर्मचारियों की बैठक