सतीश को मिला उत्कृष्ट पुरस्कार
रोहतक - सब्जी मंडी उत्पादक समूह के एफपीओ के सदस्य व गांव हसनगढ़ मंडी के प्रधान सतीश कुमार को सब्जियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। झज्जर में 19 जनवरी को हुए राज्यस्तरीय किसान सम्मेलन में मुख्यातिथि सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उन्हें 50 हजार की पुरस्कृत राशि देकर सम्मानित किया है।