बीकेएन के छात्रों ने निकाली झांकियां
भास्कर न्यूज - महम
बीकेएन शिक्षण संस्था में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल प्रांगण में छात्रों द्वारा परेड, पीटी, डंबल व अनेक प्रकार की झांकियां निकाली। प्राचार्य अजय शर्मा ने बताया कि शहीदों की कुर्बानियों के बाद हमारा देश आजाद हुआ। उसके बाद संविधान का निर्माण किया गया। 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू किया गया था। कार्यक्रम में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर हुआ कार्यक्रम
महम। हरियाणा नवयुवक कला संगम एवं जनशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसमें संस्था के निदेशक डॉ. जसफूलसिंह ने नारी शक्ति व कन्या भू्रण हत्या के बारे में अपने विचार व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि हमारे देश के अनेक त्यौहारों व समारोह में नारी की पूजा की जाती है। इस दौरान रानी पीटर, जितेन्द्र गिरधर, रश्मी, सुंदरपाल, अनिल, नरेन्द्र आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
एनएसएस छात्रों ने निकाली जागरूक रैली
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में चल रहे एनएसएस शिविर के स्वयंसेवकों ने शनिवार को कस्बे में मतदान व पहचान पत्र के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कस्बे में रैली निकाली। रैली को प्राचार्य सत्यवान ढुहल ने झंडी दिखाकर रवाना किया तथा युवकों को मतदान के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर कैंप इंचार्ज हरिश कुमार श्री भगवान कादियान योगेंद्र सिंह संदीप बलजीत सोमबीर, श्रीओम, सतबीर, गीता, संतोष, शांति राठी, कुश्म, जूही, सुशीला रानी उपस्थित रहीं।
वहीं, भैसरू खुर्द के राजकीय उच्च विद्यालय में मतदाता दिवस मनाया गया। इस मौके पर इंचार्ज रामरति, मनोज भी मौजूद रहे।