- Hindi News
- रोड शो निकालकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत करवाया
रोड-शो निकालकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत करवाया
भास्कर न्यूज - सतनाली मंडी
आम आदमी पार्टी द्वारा शुरु किए गए‘मैं भी हूं आम आदमी’ सदस्यता अभियान के अंतिम दिन रविवार को वरिष्ठ आप स्वयंसेवक डॉ. राजपाल यादव के नेतृत्व में पार्टी के स्वयंसेवकों ने कस्बे में रोड-शो निकालकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत करवाते हुए पार्टी से जुडऩे का आह्वान किया। इस मौके पर डॉ. राजपाल यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा 10 से 26 जनवरी तक चलाए गए ‘मैं भी हूं आम आदमी’ नि:शुल्क सदस्यता अभियान के प्रति सतनाली-महेन्द्रगढ़ क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखने को मिला और इस दौरान हजारों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।