पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पति के अवैध संबंधों से तंग पत्नी ने जहर खाकर दी जान

पति के अवैध संबंधों से तंग पत्नी ने जहर खाकर दी जान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रोहतक
पति के अवैध संबंधों से परेशान गढ़ी बलंभा की एक महिला ने कथित तौर पर जहर खाकर जान दे दी। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति और जेठानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कालियावास ((झज्जर)) निवासी मृतका के पिता जय अवतार ने शिकायत दर्ज कराई है कि करीब पांच साल पहले उसने अपनी बेटी सविता की शादी गढ़ी बलंभा निवासी मुनीश के साथ की थी। शादी के बाद पता चला कि मुनीश के अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध है।
सविता और उसके परिजनों ने कई बार दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा भी था। विरोध के बावजूद पति के न मानने पर सविता ने सोमवार की देररात जहर खाकर आत्महत्या कर ली।