- Hindi News
- संजय राव ने गुडग़ांव से लोकसभा चुनाव लडऩे की जताई मंशा
संजय राव ने गुडग़ांव से लोकसभा चुनाव लडऩे की जताई मंशा
भास्कर न्यूज - रेवाड़ी
पूर्व केंद्रीय मंत्री कर्नल राम सिंह की द्वितीय पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में उनके बेटे संजय राव ने गुडग़ांव लोकसभा सीट से चुनाव लडऩे की मंशा जतायी है।
कनीना हाऊस में महेंद्रगढ़, गुडग़ांव व रेवाड़ी जिले के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए संजय राव ने कहा कि उनके पिता ने हमेशा ईमानदार और जमीन की राजनीति की है। इसलिए उनके मार्गदर्शन पर चलकर ही जनता की सेवा करने के लिए कृतसंकल्प हैं।
वर्तमान की राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें गुडगांव लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की टिकट पर चुनाव लडऩा चाहिए क्योंकि वर्तमान गुडगांव लोकसभा क्षेत्र का इलाका उनके पिता का पुराना महेन्द्रगढ़ संसदीय क्षेत्र रहा है इस मौके पर कर्नल रणबीर सिंह, कर्नल राजेन्द्र सिंह, उतम सिंह जेलदार, चौ. शिव सहाय, रोशनलाल आहूजा, प्रधान डीके जैन, वीपी शर्मा, पं श्रीचंद, राव केहरसिंह एडवोकेट, सूर्यकांत सैनी, राव लालाराम, रामपाल, रणधीर सिंह, बिजेन्द्र राव, गजराज सिंह, मंगतराम, रुपचंद, फूलसिंह, गुगन सिंह, हरपाल सिंह, सुंदर लाल, बहादुर सिंह, रोहतास यादव, सुनील, रामसिंह, अभयसिंह, नरेन्द्र, अमरसिंह, डा दयानंद, जगदीश, मूलचंद, शेरसिंह, बलबीर सिंह छिल्लड, शमशेर सिंह, दाताराम शर्मा, बिल्लू, नरेश सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।