पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित
महेंद्रगढ़.जीनियस एकेडमी के प्रांगण में पारितोषिक वितरण समारोह किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश यादव व सुरेन्द्र पंघाल ने अपने भाषण के माध्यम से भावी शिक्षकों को प्रेरित किया। इस अवसर पर एकेडमी के डायरेक्टर अमित यादव ने अपने ओजस्वी भाषण से भावी अध्यापकों में जोश भरा तथा लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर छात्रा सरला, साक्षी, तमन्ना, वीना, रेनु द्वारा भव्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दोरान गौरव कौशिक, हवासिंह, संदीप शर्मा, जयसिंह, संजय, सोनिका ने अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर एक बुद्घि कोशल परीक्षा का भी आयोजन किया गया, जिसमें पूनम ने प्रथम, शर्मिला ने द्वितीय व मंजु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकेडमी द्वारा इन शिक्षकों को ट्रॉफी व पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।
बिजनेस प्लस