पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सही जानकारी न देने पर कॉलेज प्राचार्य तलब

सही जानकारी न देने पर कॉलेज प्राचार्य तलब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महम - आरटीआई द्वारा मांगी जानकारी सही नहीं देने और तथ्य छिपाने के मामले में राज्य सूचना आयोग ने राजकीय महाविद्यालय महम के प्राचार्य को तलब किया है। फरमाणा निवासी रामनिवास पुत्र रघबीर ने एक्सटेंशन लेक्चर देने के लिए बगैर साक्षात्कार व विज्ञापन निकाले महाविद्यालय में लगाए गए लेक्चरर के बारे जानकारी मांगी थी। जो महाविद्यालय द्वारा उन्हें उपलब्ध नहीं कराई गई। शिकायत कत्र्ता का आरोप था कि महाविद्यालय में जान पहचान व राजनीति पहुंच वाले युवाओं को बगैर किसी प्रक्रिया पूरी किए बिना लगा दिए गए। जबकि योग्य व्यक्ति दरकिनार कर दिए गए। उन्होंने इस बारे आरटीआई के द्वारा सूचनाएं मांगी, लेकिन महाविद्यालय प्रशासन ने सूचनाएं नहीं दी। जो सूचनाएं दी वह अधूरी थीं। अपीलार्थी की शिकायत पर सुनवाई करते हुए राज्य सूचना आयोग ने पत्र प्रेषित कर 27 मार्च को कालेज प्राचार्य को चंडीगढ़ कार्यालय में उपस्थित होने की बात कही है।




राज्य सूचना आयोग ने जारी किया पत्र