- Hindi News
- महंगाई व भ्रष्टाचार से महिलाएं परेशान : जैन
महंगाई व भ्रष्टाचार से महिलाएं परेशान : जैन
सोनीपत - भाजपा विधायक कविता जैन ने कहा कि महिलाएं राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़कर भ्रष्टाचार को समाप्त कर सुशासन की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। बुधवार को जैन बाग कॉलोनी में जिला महिला मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महंगाई एवं भ्रष्टाचार के कारण गृहिणी ज्यादा परेशान हैं। महिलाओं की सुरक्षा अहम मुद्दा बन गई है।
पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सुमन ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। मुख्यमंत्री रोम जल रहा था नीरो बांसुरी बजा रहा था वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए चुप्पी साधे बैठे हैं। उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की कि महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पार्टी से जोड़ें, तभी 2014 के चुनाव में मोदी को पीएम बनाया जा सकता है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भरपाई चहल ने की। बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश आत्रेय, महासचिव रविन्द्र दिलावर, प्रदेश प्रभारी निर्मला बैरागी, रोशनी सांगवान, मीडिया प्रभारी राजेश भारद्वाज, महामंत्री शकुंतला राठी, किरण जोशी, अनिता शशि, राजबाला, सरला देवी, कमला कौशिक, दर्शना आंतिल, मूर्ति, धर्म कौर आदि मौजूद थे।