108 महिलाओं ने कलश उठाकर निकाली यात्रा
भास्कर न्यूज - सोनीपत
महलाना रोड स्थित डीसी जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन के कैंपस में स्थित मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इससे पूर्व कलश यात्रा निकाली गई इस कलश यात्रा में 108 महिलाओं ने भाग लिया। वहीं भगवान कृष्ण व राधा की मूर्तियों की शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों ने भव्य स्वागत किया। पं. रामफल शास्त्री ने प्राण प्रतिष्ठा की विधि को संपन्न करवाया। उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा संबंधित कार्य 18 जनवरी को प्रारंभ हो गया था। इस अवसर पर संस्थान के प्रधान जगदीश राय, डॉ. आदीश, डॉ. राकेश, सूरज, सरिता, डॉ. माया, शालिनी, सोनम सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
मंदिर में राधा-कृष्ण की प्रतिमा स्थापित की
सोनीपत. कलश यात्रा में भाग लेती हुई महिला श्रद्धालु।