पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शास्त्री कॉलोनी में सीवर जाम के कारण निकलना हुआ मुश्किल

शास्त्री कॉलोनी में सीवर जाम के कारण निकलना हुआ मुश्किल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सोनीपत
स्थानीय वार्ड नंबर 31 के अंतर्गत आने वाली शास्त्री कॉलोनी के लोग परेशान है। उनकी परेशानी की वजह है कॉलोनी की गली में काफी समय से जाम पड़े सीवर। जिस कारण जल निकासी का इंतजाम नहीं हो रहा है और गंदा पानी सड़क पर आ गया है। इस गंदे पानी के कारण हालात ऐसे हैं कि गली से लोगों का निकलना भी मुश्किल हो रहा है। परेशान लोगों ने राहत पाने के लिए डीसी से समस्या के समाधान की गुहार लगाई है। लोगों ने कहा है कि अगर प्रशासन ने उनकी समस्या का समाधान नहीं किया तो मजबूरन उन्हें प्रदर्शन करने को विवश होना पड़ेगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
स्थानीय वासी जोगेंद्र सिंह उमेद सिंह, जोगिंदर नैन, कुलदीप, अमरजीत, चंद्रपाल, रविंद्र, सतपाल, रमेश कुंडू, जगदीश, शोभा एवं बलबीर आदि ने बताया कि शास्त्री कॉलोनी की गली नंबर एक में छह इंच की पाइप लाइन लगाई गई है, जबकि मेन हाल की गहराई महज दो फीट है। सीवर लाइन का लेवल भी सही नहीं है। जिस कारण अक्सर सीवर जाम रहते हैं। सीवर का गंदा पानी सड़क पर आ गया है। जिस कारण मच्छर आदि मंडराते रहते हैं। इसी कारण से लोगों को बीमारी फैलने का हमेशा अंदेशा रहता है।
लोगों ने बताया कि इस संदर्भ में वार्ड पार्षद से शिकायत करने अलावा जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी से भी शिकायत की गई है, उन्होंने भी बजट की कमी का हवाला देकर समस्या को समाधान करने के लिए गंभीरता नहीं दिखाई है।



सोनीपत. शास्त्री कॉलोनी की गली नंबर एक में भरा हुआ सीवर का गंदा पानी।