पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हड़ताल का असर, बिजली पानी की सप्लाई ठप

हड़ताल का असर, बिजली पानी की सप्लाई ठप

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - गोहाना
हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी के आह्वान पर लंबित मांगों को लेकर विभिन्न विभागों के कर्मचारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। हड़ताल का बिजली व पानी पर व्यापक प्रभाव पड़ा है। बिजली आपूर्ति और पेयजल सप्लाई बाधित रही। पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए महिलाएं इधर-उधर भटकती रही। वहीं काउंटरों पर दूसरे दिन भी बिल जमा नहीं हुए। बिजली लाइन में आई तकनीकी खराबी को ठीक कराने के लिए सेंटरों पर उपभोक्ता फोन करते रहे, लेकिन फोन रिसीव नहीं किए गए। वहीं कर्मचारियों का कहना है कि यदि सरकार ने मांगे पूरी नहीं की तो हड़ताल अनिश्चितकालीन शुरू कर दी जाएगी।
महम रोड स्थित पावर हाउस में करीब पांच फीडर बंद हो चुके हैं। जिससे शहर के अलावा आसपास गांवों में बिजली की सप्लाई बाधित हो गई। इससे लोग परेशान हो गए। पानी की सप्लाई भी दो दिन से नहीं हो पाई है। पावर हाउस में विभिन्न कर्मचारी संगठनों से जुड़े कर्मचारी धरने पर बैठे रहे। धरने की अध्यक्षता कर्मचारी नेता रामनिवास दूहन ने की। उन्होंने कहा कि सरकार अडियल रवैया अपनाए हुए है। परंतु कर्मचारी झुकने वाले नहीं है। जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारी नेताओं के साथ समझौता तो करती है, लेकिन बाद में उसे लागू नहीं करती। ऐसे में कर्मचारी स्वयं को ठगे हुए महसूस करते हैं।
धरने में ओमप्रकाश शर्मा, संजीव कुमार, सुखबीर मोर, कृष्णदत्त, जेई राजबीर, जयभगवान, रामकरण, सतनारायण, धर्मेंद्र, अनिल शर्मा, कृष्ण मलिक, धर्मपाल खरब, राजकुमार, दिलबाग वर्मा, धर्मबीर श्योराण, ऋषि, सुरेश पहलवान आदि ने संबोधित किया। इसी प्रकार रोडवेज डिपो में भी कर्मचारियों ने हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन किया। जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन कार्यालय पर कर्मचारियों ने धरना दिया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।