पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली पानी का संकटञ्चजिला सचिवालय के साथ जिले का हाल भी रहा बुरा ञ्चवैकल्पिक व्यवस्था के दावे फे

बिजली-पानी का संकटञ्चजिला सचिवालय के साथ जिले का हाल भी रहा बुरा ञ्चवैकल्पिक व्यवस्था के दावे फेल ञ्चएक बार बिजली गई तो कब आएगी किसी को नहीं पता ञ्चबरसात के कारण लाइनों में फाल्ट की हो रही...

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सोनीपत
बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से आम आदमी के साथ जिले के बड़े अधिकारी भी परेशान हो गए हैं। मंगलवार रात करीब 11 बजे बिजली कट गई। जब काफी देर तक व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो अधिकारियों ने फोन करने शुरू किए। इस पर बिजली अधिकारियों ने निजी कर्मचारियों की मदद से बुधवार दोपहर बाद लाइन को चालू कराया।
वहीं बुधवार को बिजली बिल की अंतिम तारीख होने के कारण उपभोक्ता बिल काउंटरों के आसपास भटकते रहे, लेकिन बिल जमा नहीं हुआ। इससे निगम का रोजाना करीब तीन करोड़ के रेवेन्यू का नुकसान हो रहा है। हरियाणा तालमेल कमेटी के आह्वान पर विभिन्न विभागों में प्रस्तावित 72 घंटे की हड़ताल का असर बुधवार को लोगों पर दिखा। वहीं मंगलवार को जलापूर्ति व स्वच्छता विभाग अधिकारियों द्वारा मुख्यालय को भेजी रिपोर्ट पर कर्मचारी नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई। शहर में पूरी तरह से पेयजल की आपूर्ति को ठप कर दिया गया। इससे लोगों को परेशानी हुई। वहीं ठेका कर्मचारियों को हटाए जाने की भी कर्मचारी नेताओं ने आलोचना की है।
कर्मचारियों ने काटे अधिकारियों के तार : 33केवी सब स्टेशन मिनी सचिवालय की लाइट रात 11 बजे कट गई। आरोप है कि ड्यूटी से जाते वक्त कर्मचारियों ने तार को काट दिया। यह फाल्ट ढूंढऩे में निगम के निजी कर्मचारियों के पसीने छूट गए। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे फाल्ट ठीक किया जा सका। इसी तरह शहर के सेक्टर-15, डबल स्टोरी, सूरज स्टील, बूस्टिंग स्टेशन सेक्टर-२3 और सेक्टर-13 में भी रात से प्रभावित बिजली दोपहर बाद सामान्य हो सकी।
..संबंधित समाचार पेज १६ पर



लड़सौली गांव में स्थित फीडर में काम करते समय एक निजी कर्मचारी राजबीर निवासी जाहरी करंट लगने से खंबे से नीचे गिरकर घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

सोनीपत - डीसी डॉ. चंद्रशेखर ने कहा कि हड़ताल के दौरान कई स्थानों पर कर्मचारियों द्वारा बिजली आपूर्ति में बाधा पहुंचाने का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई कर्मचारी बिजली की मुख्य लाइन पर तार फेंककर बिजली आपूर्ति बाधित करते हुए पाया जाता है तो इसकी सूचना तुरंत डीसी कैंप ऑफिस के फोन नंबरों 0130-2221500 व 0130-2221255 पर दें। कार्रवाई की जाएगी।

लड़सौली फीडर में करंट से कर्मचारी घायल

कर्मचारी गड़बड़ी करे तो दें सूचना

सोनीपत. बिजली किल्लत के चलते सिर पर मटका रख पानी लाने के लिए जाती वृद्ध महिला।