पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध हथियारों सहित युवक किया गिरफ्तार

अवैध हथियारों सहित युवक किया गिरफ्तार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत - स्पेशल स्टाफ पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी हरीश उर्फ काका निवासी नरेंद्र नगर सोनीपत का रहने वाला है।
जिले के स्पेशल स्टाफ सोनीपत प्रभारी निरीक्षक इंदीवर के निर्देशानुसार एएसआई अशोक कुमार अपनी पुलिस पार्टी के साथ अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की खोज में मंगलवार सायं राठधना रोड सोनीपत पर मौजूद था। संदिग्ध अवस्था में घूमते युवक से पुछताछ में उसने अपनी पहचान हरीश उर्फ काका निवासी नरेंद्र नगर सोनीपत के रूप में दी। तलाशी लेने पर इसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्तौल 315 बोर व एक जिंदा कारतूस मिला। इसके विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत थाना सिविल लाईन सोनीपत में केस दर्ज किया गया है।