- Hindi News
- शहर में सड़कों पर जमा हुआ पानी बना परेशानी
शहर में सड़कों पर जमा हुआ पानी बना परेशानी
भास्कर न्यूज - सोनीपत
झमाझम बारिश उस पर हड़ताल ने शहर का हुलिया बिगाड़कर रख दिया है। शहर की सड़कें कीचड़ से लबालब है तो गलियों में के ढेर लग गए हैं। बारिश के पानी में बहकर गंदगी सड़कों पर आ गई है। इससे वातावरण प्रदूषित हो गया है। इस स्थिति में लोग परेशान हैं। हालांकि नप अधिकारियों का कहना है कि हड़ताल के कारण यह परेशानी हुई है।
ओल्ड डीसी रोड पर गणेश पार्क के पास कूड़ा आने-जाने वाले को नाक पर कपड़ा रखकर जाने को विवश करता है। यहां जहां पार्क को ही पहले से ही कूड़े से भरा पड़ा तो अब बाहर भी कुडा बहुत आ गया है। पशु इसमें मुंह मारते है तथा कई बार गंदगी को साथ ही बाहर ले आते हैं।
सीवर हैं टूटे, हादसे का बना रहता है डर
आनंद सिनेमा के पास गलियों में सीवर टूटे पड़े हैं, यहां आने जाने वाले लोगों को हादसे का अंदेशा रहता है। स्थानीय निवासी राकेश, राजकुमार, हरिओम आदि का कहना है कि कई बार लोग अपने पैसे से भी सीवर लगा चुके हैं, लेकिन निम्न स्तर की क्वालिटी के कारण वे टूट जाते हैं।
वार्ड 23 में सड़कों पर जमा है कीचड़
वार्ड23 में भी सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। जगह जगह गंदगी फैली है। सड़क टूटी है। कीचड़ फैला हुआ है। आते जाते हुए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासी गौरव ने कहा कि सफाई का बहुत बुरा हाल है, लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है।
सोनीपत. बरसात के चलते शनि मंदिर रोड पर भरा पानी।