पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृषि उपकरणों की चोरी करने के दो आरोपी पकड़े

कृषि उपकरणों की चोरी करने के दो आरोपी पकड़े

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सोनीपत
जिले की थाना राई पुलिस ने कृषि उपकरणों की चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी रवि व मिंटू ललियाना जिला बागपत के रहने वाले हैं।
जिला पुलिस प्रवक्ता जगजीत ने बताया कि 19 जनवरी को राजबीर पुत्र प्रेमराज निवासी खेवड़ा ने थाना राई में शिकायत दी थी कि विश्म निवासी जगदीशपुर ने उसके कृषि उपकरण चोरी किए है। एएसआई रमेश ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों रवि व मिंटू को मंगलवार सायं गांव खेवड़ा की सीमा से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश कर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।