- Hindi News
- बच्चा बोला, दिल्ली पार्क से सुरेश अंकल लाए थे
बच्चा बोला, दिल्ली पार्क से सुरेश अंकल लाए थे
गोहाना - घर के पास पार्क में खेल रहा था, तभी सुरेश अंकल आए और मुझे गोदी में उठाकर पार्क से बाहर ले आए। उन्होंने अपनी सफेद गाड़ी में बैठाया और यहां पर छोड़कर चले गए। मूलरूप से दिल्ली निवासी नैतिक ((5)) ने यह बात पुलिस को बताई। अभी वह एक आश्रम में रहा है।
पुलिस ने बच्चे से जानकारी जुटाने के बाद उसके परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास शुरू किया है। इस बारे में दिल्ली पुलिस से भी संपर्क किया है। जिससे पता चल सके कि बच्चे का अपहरण हुआ है या फिर परिजनों को परेशान करने के लिए किसी ने शरारत की है। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। पूछताछ में बच्चे ने बताया कि उसके पिता का नाम सुनील और मां का नाम पायल है। परिवार में उसकी बहन नितिका भी है।