पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सौंदर्यीकरण : पबसरा का स्कूल आया प्रथम

सौंदर्यीकरण : पबसरा का स्कूल आया प्रथम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सोनीपत
स्कूल सौंदर्यीकरण प्रतियोगिता में राई ब्लॉक का राजकीय मिडल स्कूल पबसरा प्रथम स्थान पर रहा। गणतंत्र दिवस समारोह में उपायुक्त स्कूल के मुख्याध्यापक संजय को 50 हजार रुपए का इनाम देकर सम्मानित करेंगे।
सरपंच कृष्ण ने ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्कूल स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। सरपंच ने कहा कि मुख्याध्यापक और सभी स्टाफ सदस्यों के प्रयास का परिणाम है, जो ब्लॉक के सबसे सुंदर स्कूल का
इनाम मिला।
पंचायत भी मुख्याध्यापक और स्टाफ सदस्यों को सम्मानित करेगी। इस
अवसर पर सरोज देवी, सुरेश कुमार, नरेंद्र कुमार, पंकज, दीपचंद, सुरेंद्र, जितेंद्र, जैनेश देवी, संदीप, कंवर सिंह आदि मौजूद रहे।