पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फंड के दुरुपयोग में भैंसवान खुर्द का सरपंच निलंबित

फंड के दुरुपयोग में भैंसवान खुर्द का सरपंच निलंबित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - गोहाना
भैंसवान खुर्द में पंचायती फंड से विकास कार्य कराने में भारी अनियमितता बरती गई है। जिसका खुलासा होने पर गांव के सरपंच महावीर को निलंबित कर दिया गया है।
इस संबंध में गांव के सरपंच महावीर को भी सूचित कर दिया गया है। गांव के कुछ लोगों ने सरपंच महावीर पर आरोप लगाया था कि पंचायती फंड से गांव में जो विकास कार्य कराए गए हंै, उनमें अनियमितता बरती गई है। उन कार्यों में लगे फंड से पैसे का दुरूपयोग किया गया है। इमानदारी से पैसा नहीं लगाया गया। विकास कार्य में निम्न स्तर की सामग्री प्रयोग किए जाने के अलावा नियमों को ताक पर रखते हुए विकास कार्य कराए गए हंै।
ग्रामीणों ने उनके कार्यकाल के दौरान कराए गए विकास कार्यांे की जांच कराने की मांग आला अधिकारियों से की थी। इस संबंध में ग्रामीणों ने डीसी को भी शिकायत की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीसी द्वारा मामले की जांच कराई गई थी। जांच में पाया गया कि सरपंच महावीर द्वारा विकास कार्यांे में अनियमितता बरती गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर सरपंच को निलंबित कर दिया गया है।



धांधली की मिली थी शिकायत