पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुलदीप ने सुनीं लोगों की शिकायतें

कुलदीप ने सुनीं लोगों की शिकायतें

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सोनीपत
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने गत दिवस हल्के के गांव ठरु-उल्देपुर में जन समस्याएं सुनीं। गांव वासियों ने उन्हें गांव में चौपाल बनवाने, बुजुर्गों को पेंशन न मिलने व गांव से गंदे पानी की निकासी जैसे समस्याओं के बारे में अवगत कराया।
गांव के पूर्व सरपंच देवेंद्र, राममेहर, प्रकाश ने बताया कि गांव में पिछड़ी जाति के लोगों की चौपाल के बनवाने का काम अधूरा पड़ा है। गरीबों के कच्चे मकानों को पक्का करवाने का काम बाकी है।
सरपंच बाल किशन ने बताया कि गांव के चारों ओर रास्ता कच्चा
पड़ा है।
इसके लिए कई बार निवेदन किया जा चुका है, लेकिन अभी तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों की काफी समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया कुछ समस्याओं के लिए जिले के अधिकारियों को फोन पर निर्देश देते हुए जल्द से जल्द ही उन्हें समय रहते पूरा करवाने के लिए निर्देश दिए। इस मौके पर विनोद धनखड़, राममेहर, नवीन कुमार, सोनू जाहरी, अमित पावडिय़ा, जोगेंद्र काला, सुरेश, मनीष गुप्ता, राजा भाई धानक, बिमला देवी, नरेश देवी, कमलेश देवी, राममूर्ति आदि शामिल थे।