- Hindi News
- पूर्व विधायक ठक्कर ने सुनीं लोगों की समस्याएं
पूर्व विधायक ठक्कर ने सुनीं लोगों की समस्याएं
भास्कर न्यूज - सोनीपत
पूर्व विधायक अनिल ठक्कर अपने जनसंपर्क अभियान के तहत बुधवार को वार्ड एक पहुंचे और लोगों की समस्याओं को सुन संबंधित अधिकारियों को उसे दूर करने
को कहा।
यहां पहुंचने पर स्थानीय निवासियों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि यहां पेयजल, सीवरेज एवं सफाई व्यवस्था बेहतर नहीं है। जिस पर उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को शीघ्र दूर किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इस बाबत बातचीत कर समस्या को दूर करने को भी कहा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शहर के विकास के लिए गंभीर है और विभिन्न योजनाओं से शहर का विकास किया जा रहा है। इस दौरान नारायण शर्मा, बबलू, उमा शंकर, राजेन्द्र, उमेद, गीतू, कुलदीप, बोबी, सुरेश भारद्वाज, यशपाल व अभिषेक आदि उपस्थित थे।
सोनीपत. वार्ड नंबर एक के निवासियों की समस्याएं सुनते पूर्व विधायक अनिल ठक्कर।