- Hindi News
- बरसात ने बढ़ाई किसानों की समस्या, शहर में भी भरा पानी
बरसात ने बढ़ाई किसानों की समस्या, शहर में भी भरा पानी
भास्कर न्यूज - गोहाना
बुधवार को सुबह बूंदाबांदी, फिर धूप और शाम को फिर बरसात। बुधवार दिन में ऐसा ही मौसम लोगों को देखने को मिला। दिन में निकली धूप को देख लोगों को लगा अब तो ठंड से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन शाम को एकाएक बरसात शुरू हो गई। इससे हड़ताल के कारण पहले ही परेशानी झेल रहे लोगों को समस्या और अधिक बढ़ गई।
शहर में जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया। वहीं तापमान में गिरावट आने से ठंड और अधिक बढ़ गई। उधर बरसात से किसानों चिंता बढ़ गई है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि जिन किसानों ने गेहूं की फसल में पानी लगाया हुआ है। यदि और अधिक बरसात होती है तो वह नुकसान हो सकती है। बीते कई दिनों से मौसम लगातार करवट ले रहा है। बुधवार को भी इसका नजारा लोगों को देखने को मिला। सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। शाम को एकाएक बरसात शुरू हो गर्ई। मौसम विभाग के अनुसार करीब 13 एमएम बरसात दर्ज की गई। शहर में पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण सड़कों पर पानी भर गया। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ी। बरोदा रोड पर चल रहे कार्य के कारण कीचड़ होने से लोगों के लिए पैदल चलना मुश्किल हो गया। लोगों का कहना है कि प्रशासन को तेजी से कार्य कराना चाहिए था।
गोहाना. सचिवालय रोड पर बरसात से बचने का प्रयास करते हुए युवक।