पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा सबका मन

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा सबका मन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत - ऋषिकुल विद्यापीठ में बुधवार को कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत बुधवार को विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें मेजबान स्कूल सहित रशियन स्कूली विद्यार्थियों ने भी उत्साह से भाग लिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सभी ने आनंद लिया। इस मौके पर स्कूल निदेशक एसके शर्माने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों को दो अलग अलग संस्कृति को समझने का अवसर मिलता है। इससे विद्यार्थियों का आत्मविश्वास भी बढ़ता है। इस मौके पर इंचार्ज हवा सिंह, एसआरडी अर्चना शर्मा, वंदना वत्स आदि भी उपस्थित थे।