दवा लेने गए युवक का नहीं लगा कोई सुराग
गोहाना - एसपी माजरा से लापता युवक का पुलिस अभी कोई सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस ने युवक के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। गांव निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई गोपाल 20 जनवरी को घर से दवा लेने के लिए सोनीपत गया था। जहां से देर रात तक लौटकर नहीं आया। काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। लापता युवक के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है कि गोपाल का किसी ने अपहरण कर लिया है या लापता हो गया है। पुलिस ने अनिल की शिकायत पर गुमशुदगी की रपट दर्ज कर ली है तथा उसकी तलाश शुरू कर दी है।