पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में 200 नेत्र रोगियों का किया गया चेकअप

शिविर में 200 नेत्र रोगियों का किया गया चेकअप

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - गोहाना
नालंदा इंटरनेशनल स्कूल द्वारा बुधवार को नेत्र चिकित्सा एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 200 रोगियों का चेकअप किया गया।
नेत्र चिकित्सक डॉ. संजीव बीसला ने रोगियों का चेकअप किया और उन्हें दवा वितरित की। शिविर में उन रोगियों को भी बुलाया गया था, जिनके गत माह लगे शिविर में आपरेशन किए गए थे। स्कूल की चेयरमैन रीना मलिक ने कहा कि रोगियों के आपरेशन पर खर्च आने वाली पूरी राशि संस्था द्वारा स्वयं वहन की जाती है। उन्होंने कहा कि संस्था का प्रयास है कि बच्चों को शिक्षा देने के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी निभाई जाए। इसलिए समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य विरेंद्र मलिक व स्टॉफ के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।



गोहाना. शिविर में आए रोगियों का चेकअप करते हुए चिकित्सक।