पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ा’

‘प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ा’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो-2

भास्कर न्यूज. सोनीपत

इनेलो के प्रदेश महासचिव सुरेंद्र दहिया ने कहा है कि कांग्रेस राज में अपराध का ग्राफ बढ़ा है। व्यापारी व अन्य वर्गों के लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। वे रविवार को शहर के मसद मोहल्ला में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम के आयोजक संजय बब्बा व कुछ पूर्व पार्षदों ने अपने समर्थकों के साथ इनेलो में शामिल होने की घोषणा की।

दहिया ने काह कि आलम यह है कि लोग घरों में भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे। दिन-दिहाड़े सड़क पर, दुकान में एवं घरों में अपराध की घटनाएं घट रही हैं। उन्होंने कहा कि लोकायुक्त ने जब कांग्रेसी विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन फौजी पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं तो अब सरकार किस बात के इंतजार में है। उन्होंने सभी से 29 जनवरी को होने वाले इनेलो के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने का आह्वान किया। पूर्व पार्षद मनमोहन, पूर्व पार्षद मंजू बाला, रोहित जुडेजा, रोहित खुराना, सचिन शर्मा, पुनीत, अमित चुघ, मनोज अरोड़ा इनेलो में शामिल हुए। दहिया के साथ सतपाल गोयल, महेंद्र सैनी, पार्षद जयपाल कादियान व प्रवीन तुषीर, अरुण कौशिक, जिला पार्षद कृष्ण सरोहा, संजय अरोड़ा, ओमप्रकाश मुखी, ठाकुरदास मक्कड़, कच्चे क्वार्टर प्रधान राकेश चोपड़ा, गुरप्रीत सहित अन्य उपस्थित रहे।





शिक्षा से नारी को नई पहचान मिली : निर्मल

गन्नौर - इनेलो प्रदेश प्रवक्ता निर्मल चौधरी ने कहा है कि शिक्षा ने नारी की परिभाषा बदल दी है। अब नारी अबला नहीं। हर क्षेत्र में उसने अपनी सफलता के पहचान बनाई है। हर क्षेत्र में उसकी योग्यता को सराहा गया है। वे गांव पांची घसौली में महिलाओं को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि नारी समाज का आधार है। समाज के निर्माण में नारी की मुख्य भूमिका है। जीवन का मजबूत आधार स्तंभ है। उन्होंने कहा कि महिला नौकरी करती है, परिवार संभालती है। पहले भले ही नारी का घर से निकलकर नौकरी करना अच्छा नहीं माना जाता था, लेकिन शिक्षित होने के बाद नजरिया बदला है। नौकरी को वह उतनी जिम्मेदारी के साथ निभा रही है। इसलिए बेटियों को बेटों की तरह पढ़ाएं आगे बढाएं। उन्होंने पांची गुजरान, घसौली, शहपुर तगा, टेहा और भांवर में जरूरतमंदों को शाल वितरित किए।