- Hindi News
- मोदी को प्रधानमंत्री बनाने को घर घर पहुंचें : राजीव
मोदी को प्रधानमंत्री बनाने को घर-घर पहुंचें : राजीव
भास्कर न्यूज - सोनीपत
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन ने बूथ समिति कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए एक वोट-एक नारे का नारा लेकर घर-घर संपर्क करने का अभियान शुरू करें।
कबीरपुर रोड स्थित वृंदावन गार्डन में सुभाषचंद्र बोस मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने कहा कि बूथ समिति के कार्यकर्ता अपने बूथ में पडऩे वाले करीब 250 घरों में से 20-20 घरों से लगातार संपर्क करने की जिम्मेदारी लेकर हर बूथ को भाजपा का अभेद्य किला बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। बैठक में जिला महामंत्री आजाद नेहरा व रविंद्र दिलावर ने लोकसभा उम्मीदवार के बारे में कार्यकर्ताओं की राय भी जानी। विधायक कविता जैन ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन एवं भ्रष्टाचार से तंग जनता प्रधानमंत्री की कुर्सी पर नरेंद्र मोदी को बैठाने के लिए आतुर है। बैठक में प्रदीप सांगवान, कविता चौधरी, मंडल अध्यक्ष वासुदेव सुखीजा, पार्षद मंजीत सिंह, देवेंद्र कौशिक, संजीव तिवारी, नरेश छाबड़ा, जगमोहन भारद्वाज, संजय शर्मा, योगेश सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मतदाताओं के पास पहुंची भाजपा
राई - लोकसभा चुनावों में प्रत्याशी के चयन के लिए भाजपा मतदाताओं की राय ले रही है। इसके लिए गुप्त मतदान कराने की कार्रवाई शुरू हो गई है। मुरथल मंडल के मतदाताओं ने अपनी वोट के जरिए तीन-तीन प्रत्याशियों के नाम भेज दिए हैं। चयन समिति के अध्यक्ष सुखबीर गुलिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहनलाल बड़ौली, कविता चौधरी व मंडल अध्यक्ष सुभाष प्रजापत ने वोटिंग की प्रक्रिया शुरू कराई। भाजपा इस प्रक्रिया के तहत एक बूथ पर 15 लोगों से वोट करा रही है। पर्ची पर मतदाता को तीन संबोधित प्रत्याशियों के नाम लिखकर वोट डाली। उसके बाद मतपत्र की पेटी को सबके सामने सील कर दिया गया। चयन समिति के सदस्य मोहनलाल बड़ौली ने बताया कि नियम के मुताबिक एक मतदाता को दो प्रत्याशियों के नाम का पैनल भरना अनिवार्य है। यदि किसी ने एक उम्मीदवार का नाम भर रखा है तो उस वोट को केंसिल कर दिया जाएगा। इस प्रक्रिया के पीछे लोकसभा चुनाव में जनता की पसंद का प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारना है। इस मौके पर मास्टर रघुबीर आंतिल, महामंत्री आजाद खरेटा, बिजेंद्र आंतिल, देवेंद्र कौशिक, आनंद नांदनौर आदि मौजूद थे।
राई. रामकृष्ण साधना केंद्र मुरथल में लोकसभा प्रत्याशी के चयन के लिए वोटिंग कराते मोहनलाल बड़ौली।