पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धर्म ! श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे कल्कि पीठाधीश आचार्य प्रमोद कृष्णम् बोले

धर्म -!-श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे कल्कि पीठाधीश आचार्य प्रमोद कृष्णम् बोले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - राई
कल्कि पीठाधीश एवं अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद कृष्णम् ने कहा कि ज्ञान से परमात्मा को कभी नहीं पाया जा सकता। ज्ञान से केवल परमात्मा को जाना जाता है। परमात्मा निर्गुण निराकार है।
वे मुरथल के प्राचीन बाबा बिशनदास धाम में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान प्रवचन कर रहे थे। उनके भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। कथा व्यास स्वामी सत्यदेव शास्त्री ने आचार्य प्रमोद कृष्णम् का स्वागत किया।
आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने कहा कि परमात्मा की तलाश में इंसान अपना पूरा जीवन बीता देता है, लेकिन तलाश कभी समाप्त नहीं होती। परमात्मा ज्ञान से पाया नहीं जा सकता, जाना जाता है। परमात्मा की कोई सीमा नहीं होती तो असीम को कैसे प्राप्त किया जा सकता है। इंसान की थाह तो परमात्मा अथाह है तो उसे कैसे प्राप्त किया जा सकता है। इंसान को संसार से जाना है, लेकिन परमात्मा कहीं नहीं जाता। उन्होंने कहा कि उसे तुम कैसे प्राप्त कर सकते हो, परमात्मा के मिलन के लिए दर्द से गुजरना पड़ता है। दर्द के समुद्र में गोता लगाते समय आंखों से जो आंसू टपके, उन आंसुओं की माला का भजन करना ही परमात्मा की सच्ची भक्ति है। श्रद्धा, विश्वास, भावना पक्की हो तो पत्थर भी भगवान नजर आते हैं। जब प्रेम की डोर कमजोर हो तो पत्थर में केवल पत्थर ही नजर आता है। इस मौके पर बिशनदास धाम के अध्यक्ष राधेश्याम गोयल, रामविलास गोयल, सतीश गोयल, सुभाष, रमेश, राजेश, कृष्ण गोयल, प्रवीन गोयल, नीरज गोयल, अंकित गोयल, सुरेश गोयल, अनिल, साहिल गोयल, भाविप के अध्यक्ष वाईके त्यागी, महिला विंग की प्रधान शालू त्यागी, बलवान समाल, देवेंद्र इस्माइला, अशोक खेवड़ा व आजाद खरेटा भी मौजूद थे।



सोनीपत - बहालगढ़ स्थित श्री गुरुधाम आश्रम बालाजी मंदिर का वार्षिकोत्सव संत सीताराम के सानिध्य में धूमधाम से मनाया गया। प्रेस सचिव राज कमल ने बताया कि मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय समारोह में कार्यक्रम का आरंभ 25 जनवरी को राम चरित मानस से हुआ। विद्वानों द्वारा रामायण पाठ किया गया। जिसके बाद 26 को हवन यज्ञ कर भंडारे का आयोजन किया गया। राजीव शास्त्री द्वारा गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। ज्योति ठकराल और डोली ने अपने भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय कर दिया। बांके बिहारी के गीतों से पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया। इस दौरान पानीपत से आए सन्नी, देवेंद्र लता, प्रेम, पंकज व राजू, खेमचंद, अर्जुन देव आर्य, सुमन आर्या, पम्मी, संतोष डेंबला व सतीश ठक्कर मौजूद रहे।

धूमधाम से मनाया बालाजी का वार्षिकोत्सव

राई. आचार्य प्रमोद कृष्णम्।

राई. बिशनदास धाम में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान प्रवचनों पर झूमते श्रद्धालु।